(शब्दों में अंतर)
● (अस्त्र) - फेंककर चलाया जाने वाला हथियार जैसे - परमाणु बम।
(शस्त्र) - हाथ में लेकर चलाया जाने वाला हथियार जैसे - बंदूक, तलवार।
● (अज्ञानी) - जिसे कुछ भी ज्ञान न हो।
(अनभिज्ञ) - जिसे कुछ भी अनुभव न हो।
● (अध्यक्ष) - विभाग का प्रमुख।
(सभापति) - सभा का अध्यक्ष।
● (अध्ययन) - सामान्य रूप से पढ़ना लिखना।
(अनुशीलन) - गंभीरता से अध्ययन करना।
● (अतिल) - भौंरा।
(अली) - सखी।
● (भिज्ञ) - जानकार।
(अनभिज्ञ) - अनजान।
● (अवलम्ब) - सहारा।
(अविलम्ब) - शीघ्रता।
● (अविराम) - लगातार।
(अभिराम) - सुन्दर।
● (प्रलाप) - बकवास।
(विलाप) - रोना।
● (श्वजन) - कुत्ता।
(स्वजन) - आदमी।
● (कविता) - पद्यबध्द कथन।
(काव्य) - कवि का कृतित्व।
● (चेष्टा) - शक्ति के अनुसार काम को करना।
(प्रयत्न) - उपाय या प्रयास।
● (दरिद्र/निर्धन) - जिसके पास कोई संपत्ति न हो।
(दीन) - निर्धन होने के चलते स्वाभिमान से रहित।
● (कुल) - वंश।
(कूल) - किनारा।
● (पुरूष) - आदमी।
(परूष) - कठोर।
● (मुनि) - धर्म या आध्यात्मिक तत्वों को बताने वाला।
(ऋषि) - मंत्रों का ज्ञान देने वाला।
● (माप) - तरल पदार्थों की तौल।
(नाप) - लंबाई या दूरी का आकलन।
● (क्षमता) - कार्य करने की शक्ति।
(योग्यता) - कार्य करने की गुणयुक्त शक्ति।
● (सभ्यता) - रहन सहन का बाहरी रूप।
(संस्कृति) - आंतरिक सुंदर संस्कार।
● (भक्ति) - धर्म की भावना से युक्त प्रेम।
(श्रद्धा) - किन्हीं गुणों के कारण आदर सहित प्रेम।
● (अनिल) - हवा।
(अनल) - आग।
● (संघर्ष) - परिस्थितियों का सामना करना।
(द्वन्द्व) - दो व्यक्तियों या भावो के बीच संघर्ष।
● (तट) - नदी या समुद्र का किनारा।
(पुलिन) - किनारे की गीली भूमि।
● (निश्चय) - तय करना।
(संकल्प) - प्रणपूर्वक निश्चय।
● (अवस्था) - दशा।
(आयु) - उम्र।
● (वीरता) - वीर का स्वाभाविक गुण।
(साहस) - भय पर विजय प्राप्त करने का भाव।
● (अलौकिक) - जो संसार में प्राप्त न हो, ईश्वरीय।
(असाधारण) - सामान्य से अधिक विशेषता युक्त।
● (स्त्री) - कोई भी महिला।
(पत्नी) - किसी पुरुष की विवाहित स्त्री।
● (जलद) - बादल।
(जलधि) - समुद्र।
● (कलंक) - किसी बुराई के चलते प्राप्त लांछन।
(अपयश) - व्यापक बदनामी, बुराई।
एक टिप्पणी भेजें